20 राज्यों में 5 दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा दिल्ली और उत्तर ठंड का प्रकोप

Hemant
By Hemant
2 Min Read

पश्चिम हिमालयी राज्यों और दिल्ली एनसीआर में हुई हल्की बारिश से ठंड और बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जहां शनिवार सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहा,और रात में कई स्थानों पर बारिश भी हुई। इसके चलते 150 ट्रेनों और 200 उड़ानों का संचालन बिगड़ा। खबर है कि आज भी पहाड़ों पे हिमपात और मैदानों इलाकों में हल्की बारिश होगी।मौसम विभाग ने उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर के 20 राज्यों में अगले 2-5 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

कोहरे का प्रकोप,मौसम में आया बदलाव
भारतीय मौसम विभाग ने 20 राज्यों में अगले 2-5 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव आया है।

जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में साफ मौसम के बीच ठंड से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। घाटी के सभी जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान गिरा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 12 जनवरी को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली ठंड से कापी
प्रदेश में साफ मौसम के बीच ठंड से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में आज येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

About The Author

Share This Article
Follow:
हेलो नमस्कार मेरा नाम हेमंत है मैने यह ब्लॉग बनाया है मुझे लिखना पसंद है और लोगों तक जानकारी पहुंचने की लिए मै तत्पर रहता हु।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *