बढ़ी EPS-95 पेंशन ? EPFO ने किया बड़ा ऐलान, कितना मिलेगा फायदा जानें कर्मचारियों को !

Hemant
By Hemant
3 Min Read

लंबे समय से पेंशनरों की यह मांग रही है कि EPS-95 पेंशन योजना के तहत उनकी न्यूनतम पेंशन को बढ़ाया जाए। 2014 में निर्धारित किया गया था की इस योजना के तहत न्यूनतम पेंशन केवल ₹1,000 प्रति माह है, जिस की बढ़ती महंगाई और चिकित्सा खर्चों के कारण यह राशि अब पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। हाल ही में EPS-95 पेंशनरों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर पेंशन को ₹7,500 करने की मांग की है।

इस लेख में हम ईपीएस-95 पेंशन योजना, इसकी प्रस्तावित बदलाव, मौजूदा स्थिति और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर सरल और समझने योग्य तरीके से चर्चा करते है।

क्या है EPS-95 पेंशन योजना ?

EPS-95 योजना कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा संचालित एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।

EPS-95 पेंशन योजना की मुख्य विशेषताएं:

  1. सामाजिक सुरक्षा: योजना रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
  2. नियोक्ता का योगदान: नियोक्ता कर्मचारी की मूल वेतन का 8.33% EPS फंड में जमा करता है।
  3. सरकारी योगदान: सरकार भी 1.16% का योगदान देती है।
  4. पात्रता: कर्मचारी 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद पेंशन के हकदार होते हैं।
  5. पेंशन की गणना: पेंशन की राशि कर्मचारी के अंतिम वेतन और सेवा अवधि पर आधारित होती है।

EPS-95 पेंशन बढ़ाने की मांग

वर्तमान में EPS-95 के तहत न्यूनतम पेंशन ₹1,000 प्रति माह है, जो 2014 में तय की गई थी। बढ़ती महंगाई और जीवनयापन के खर्चों को देखते हुए यह राशि बेहद कम है।

EPS-95 पेंशनरों की मांगें:

  1. न्यूनतम पेंशन को ₹7,500 प्रति माह किया जाए।
  2. महंगाई भत्ता (DA) को शामिल किया जाए।
  3. पेंशनरों और उनके जीवनसाथी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जाए।

EPS-95 पेंशन में बढ़ोतरी से संभावित लाभ

  • वित्तीय सुरक्षा: पेंशन बढ़ने से रिटायरमेंट के बाद जीवनयापन आसान होगा।
  • महंगाई से राहत: महंगाई भत्ते से बढ़ती कीमतों का प्रभाव कम होगा।
  • स्वास्थ्य सुविधा: नि: शुल्क चिकित्सा से स्वास्थ्य खर्चों में राहत मिलेगी।

सरकार का रुख

श्रम मंत्रीवित्त मनसुख मंडाविया और मंत्री निर्मला सीतारमण ने ईपीएस-95 पेंशनरों की मांगों को सुनने का आश्वासन दिया है और जल्द ही इस पर विचार करने का वादा किया है।

ईपीएस बेस गणना सूत्र क्या है?

सेवानिवृत्ति प्रावधान के लिए वर्तमान सूत्र ईपीएस (प्रारंभिक सेवा अवधि x 60 महीने) द्वारा 70 से विभाजित है।

EPS-95 पेंशन पाने की प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन आवेदन: EPFO की वेबसाइट पर लॉगिन कर आवेदन करें।
  2. ऑफलाइन आवेदन: नजदीकी EPFO कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करें।

यह भी पढिए:- नहीं चलेगा UPI , क्या 1 अप्रैल से GPay, PhonePe और Paytm का इस्तेमाल हो जाएगा बंद? जानिए पूरी खबर

About The Author

Share This Article
Follow:
हेलो नमस्कार मेरा नाम हेमंत है मैने यह ब्लॉग बनाया है मुझे लिखना पसंद है और लोगों तक जानकारी पहुंचने की लिए मै तत्पर रहता हु।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *